अकरम खान की रिपोर्ट।
किच्छा। पुरानी गल्ला मंडी के पीछे श्मशान घाट के पास गौला नदी में नियमों को ताक पर रखकर चल रहा खनन का खेल आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार अधिकारी
किच्छा। पुरानी गल्ला मंडी स्थित श्मशान घाट के पास गौला नदी में कथित खनन गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर गोला नदी में जेसीबी, पोकलेंड भारी मशीनों से खनन किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा है, तो जिम्मेदार विभाग अब तक क्या कार्रवाई कर रहा है? नदी की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रशासन को मौके की जांच कराकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी जांच कर कार्रवाई करते हैं या गौला नदी में खनन को लेकर उठ रहे सवाल यूं ही बने रहते हैं।






